मसूरी:- उत्तराखंड जल संस्थान मसूरी की कार्यशैली से नाराज व्यापार संघ ने एक ज्ञापन देकर शहर वासियों को हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक माह से मसूरी की जनता व व्यापारियों को जल संस्थान पीड़ित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि भूल से भी किसी निवासी व व्यापारियों के द्वारा सीवर का कनेक्शन नहीं लिया जाता है तो जो संस्थान के अधिकारी उनका पानी का कनेक्शन काट देते हैं जो कि न्याय संगत नहीं है। उन्होंने मांग की कि यदि किसी निवासी या व्यापारी के पास सीवर का कनेक्शन नहीं है तो उसका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए तथा यदि किसी रेस्टोरेंट या होटल स्वामी के पास ग्रीस ट्रैप उपलब्ध नहीं है तो उसे भी समय देकर कार्यवाही करनी चाहिए तथा छोटे ढाबे स्वामी व दुकानदारों को ग्रीस ट्रैप में छूट मिलनी चाहिए, यदि किसी उपभोक्ता द्वारा बारिश का पानी सीवर लाइन से जोड़ दिया गया है तो उसको समय देना चाहिए , शहर के नागरिकों को घर के सीवर संयोजन के शुल्क में भी छूट देनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि यदि किसी मसूरी के निवासी व व्यापारी की कोई कमी मिलती है तो उसे 15 दिन का नोटिस देकर उन कमियों को ठीक करने के लिए समय देना चाहिए। ज्ञापन देने के लिए ट्रेडर्स के अध्यक्ष रजत अग्रवाल व महामंत्री जगजीत कुकरेजा शामिल रहे।

