पीसीबी ने कुछ होटलों के काटे चालान।

मसूरी:- एनजीटी के निर्देशों के बाद पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उत्तराखंड के रीजनल अधिकारी डॉक्टर आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में पीसीबी , उत्तराखंड जल संस्थान व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने विभागीय कार्यवाही करते हुए अनियमितता पाये जाने पर  नौ होटल के चालान काटे, चालान जल एवं वायु एक्ट के तहत काटे गए।

इस संबंध में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड देहरादून के रीजनल अधिकारी डॉक्टर आरके चतुर्वेदी ने बताया की सभी होटलों को संचालित करने के लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एनओसी लेना अनिवार्य होता है। पूर्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के केस में सर्वे हुआ था जिसमें कुछ होटल बिना एनओसी के मिले थे जिनको क्लोजर आर्डर जारी किए गए थे बावजूद इसके कुछ होटल द्वारा एनओसी नहीं ली गई। क्लोजर ऑर्डर के आधार पर बुधवार को मसूरी शहर के 9 होटल के इलेक्ट्रिक पैनल सीज कर इनका क्लोजर वेरीफाई किया जा रहा है। इस अवसर पर गढ़वाल जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज छपलियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।