घंटाघर पडा़ है बन्द, क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश

मसूरी:-विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी का घंटाघर पिछले एक सप्ताह से बंद है और लोगों को समय बताने वाला घंटा की बंद पड़ा है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा गया है और शीघ्र घंटाघर की सुइयों की मरम्मत और घंटे की मरम्मत करने की मांग की गई है ।

इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि किसी भी शहर के घंटाघर की सुईयां बंद होना शहर के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि घंटाघर के प्रथम तथा द्वितीय तल पर म्यूजियम बनाया जाना था लेकिन यह कार्य भी महीनों से बंद पड़ा है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका को शीघ्र घंटाघर की घड़ियों की मरम्मत के साथ ही घंटों को ही ठीक  करना चाहिए ।
लन्ढौर बाजार के व्यापारी रवि गोयल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से घंटाघर की सुइयां बंद है और गलत समय दिखा रही हैं । उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा हमेशा इस बाजार की उपेक्षा की जाती है और यहां के व्यापारी पलायन को मजबूर हैं।
वहीं नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि 2 दिनों के भीतर घंटाघर की घड़ियों को दुरुस्त कर दिया जाएगा और इसका संचालन करने वाले ठेकेदार को भी सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि निर्माण के समय से ही घंटाघर विवादों में रहा है, गलत निर्माण के कारण यहाँ पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिसका खामियाजा यहाँ के व्यापारियों को व स्थानीय नागरिकों को उठाना पड़ रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *