मसूरी:- मसूरी माल सौन्दर्यीकरण के कार्य का आज मुख्य सचिव एस एस संथू ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को माल रोड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, इस मौके पर जिला अधिकारी सोनिका सिंह, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव द्वारा लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस तक माल रोड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि माल रोड के सौंदर्य करण के कार्य में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन अधिकारियों को तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि कार्य में विलंब हुआ है और बरसात के कारण कार्य में बाधा हुई है लेकिन 15 दिनों के भीतर माल रोड का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि माल रोड के सुधारी करण को लेकर लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी गई है जल्दी ही काम पूरा हो जायेगा, तथा मसूरी की सड़कों को लेकर योजना बनाई जाएगी।
इस अवसर पर महिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को सभी विभागों के तालमेल से कार्य करने की बात कही है और मसूरी माल रोड की व्यवस्था को लेकर भी वार्ता की गई है जिस पर मुख्य सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा नेता सतीश ढौंडियाल, अनिता सक्सेना, अमित भट्ट सहित भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

