मसूरी:-: ग्रामसभा तूनेटा पहुंचे धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने नाग देवता के दर्शन किए और ग्राम वासियों को मार्ग बनाने के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की ।इस दौरान ग्राम वासियों ने धनोल्टी विधायक को मांग पत्र सौंपा जिस पर विधायक द्वारा सभी बिंदुओं के निस्तारण की बात कही।
बताते चलें कि ग्रामसभा तुनेटा जोड़ी में 24 अप्रैल से 3 मई तक चलने वाले नाग मंदिर मूर्ति स्थापना और पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस प्राचीन मंदिर की मान्यता है की यहां पर मांगी गई मन्नते पूरी होती हैं और यहां पर दूर-दूर से लोग नाग देवता के दर्शन करने आते हैं।
आयोजन स्थल पर पहुंचे धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार का ग्राम वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और शाल भेंट कर स्मृति चिन्ह दिया गया।
इस अवसर पर धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि नाग देवता की बहुत मान्यता है और ग्राम वासियों द्वारा उन्हें एक मांग पत्र सौंपा गया है जिसके निस्तारण के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे साथ ही मोटर मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा और मांग पत्र में जो भी मांगे ग्राम वासियों द्वारा की गई है उनके निस्तारण का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील रौछेला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि मंदिर का निर्माण सभी लोगों के सहयोग से किया गया है और इसमें एक समिति गठित की गई है जो मंदिर निर्माण की देखरेख कर रही है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रदालु मौजुद रहे।


You’ve outdone yourself with this one.
This was packed with value from start to finish.