मसूरी :- विद्युत विभाग ने ग्राम भटटा – क्यारकुली में प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण मंच के तत्वाधान में विद्युत विभाग से संबधित समस्याओं को निस्तारण किया गया।
विद्युत विभाग के तत्वाधान में भटटा गांव में आयोजित शिविर में भटटा क्यारकुली गावों की विभिन्न विद्युत समस्याओं को निस्तारित किया गया वहीं राजस्व वसूली भी की गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने विद्युत संबंधी समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया , जिस पर जिन समस्याओं का समाधान मौके पर हो सकता था किया गया व अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के विद्युत विभाग की समस्याओं के लिए सरलीकरण समाधान व निस्तारण योजना के तहत भटटा क्यारकुली में शिविर लगाया गया जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया व मौके पर उनका निस्तारण किया गया जो समस्यायें विभागीय स्तर की थी जिसे विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाकर निस्तारित किया जायेगा। इस अवसर पर विद्युत उपभोक्ताओं के साथ ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजय सिंह, मनोज पंवार, सहित ग्राम प्रधान कौशल्या रावत व आशीष रावत व ग्रामीण मौजूद रहे।

