मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी में आयोजित हेरिटेज कप जैकी आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के 53वें संस्करण के दूसरे चंरण के पहले मैच में युवा स्पोर्ट्स क्लब ने ब्लू फुटबॉल क्लब को 8-1 से करारी शिकस्त दी। युवा स्पोर्ट्स क्लब ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
अमन ने 5वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद शारिक ने 13वें और 47वें मिनट में गोल किए। शुभम ने 25वें और 41वें मिनट में दो गोल किए, जबकि विनायक ने 33वें मिनट में एक और गोल किया। अभिनव ने 35वें मिनट में गोल किया और बिलाल ने 48वें मिनट में गोल कर युवा स्पोर्ट्स क्लब के स्कोर को 8 तक पहुंचाया। ब्लू फुटबॉल क्लब की ओर से आकाश ने 19वें मिनट में एकमात्र गोल किया। दूसरे मुकाबले में खेतवाला स्पोर्ट्स क्लब ने कड़े और रोमांचक मुकाबले में मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया। मुकाबले का निर्णायक गोल अमन ने 19वें मिनट में किया, जिससे खेतवाला स्पोर्ट्स क्लब ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में वाइनबर्ग एलन स्कूल ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जॉर्ज कॉलेज सी टीम को 10-0 से करारी शिकस्त दी। नोरजोंगडी ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए 2वें, 21वें और 27वें मिनट में गोल किए। आरनव ने 8वें और 15वें मिनट में दो गोल किए। वहीं नामदुल ने 23वें, 32वें और 43वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। राल्टे ने 39वें और 41वें मिनट में दो और गोल दागकर विनबर्ग एलन स्कूल ए टीम की शानदार जीत सुनिश्चित की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पुष्कर सिंह गुसाईं, प्रदीप नेगी, प्रशांत रावत, मिलन तथा अनिश छेत्री शामिल रहे। सेंट जार्ज कॉलेज हेरिटेज कप (जैकी) आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन ब्रदर जेयसीलन एस. (प्रधानाचार्य), ब्रदर ब्रिट्टो (सुपीरियर एवं खेल सचिव), ब्रदर सिल्वेनस केरकेट्टा (उप-प्रधानाचार्य), ब्रदर लॉरेंस कुजूर (सहायक खेल सचिव), ब्रदर नितिन मिटरली, आनंद थापा (खेल समन्वयक) तथा भवनेश नेगी (पीआरओ) के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में, सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी के खेल विभाग के समर्पित सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।