मसूरी:- सर्वे मैदान में मसूरी खेल एंव सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित उत्तराखंड फुटबाल प्रीमियर लीग का शुभारंभ ग्राम प्रधान थापला बबीता सजवाण, महावीर सजवाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल खैरवाण, अनिल पंवार व पूर्व आंईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने किया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई टीमें प्रतिभाग कर रही है।
प्रतियोगिता में पहला मैच एमपीएस व एमजीबीएस के बीच खेला गया जो 2-2 से बराबरी पर छूटा, वहीं नवचेतन ने क्यारकुली को 3-0, एफएटीसीएम ने सेंट क्लेयर्स को 2-0, शिवा स्पोर्टस ने यंग ब्वाइज को 4-1, भटटा क्याकुली ने मसूरी ब्वाइज को 1-0, लंढौर चैलेंजर्स ने तुनेटा ब्वाइज को 5-0, हराया। एमयूएफसी व मसूरी मैड्रिड के बीच खेला गया मैच बिना गोल से समाप्त हुआ, वहीं एफएटीसीएम ने एमपीएस को 2-0 से हराया। दूसरे सत्र में नव चेतन ने यंग ब्वाइज को 1-0, युवा टीम ने सैपलिंग को 4-0, भटटा क्यारकुली ने लंढौर चैलेंजर को 6-1, मसूरी ब्वाइज ने तुनेटा ब्वाइज को 6-0 एमजीबीएस ने एफएटीसीएम को 2-0, एमपीएस ने सेंट क्लेयर्स को 3-0, व एमयूएफसी ने सैपलिंग को 4-0 से हराया वहीं क्यारकुली व शिवा के बीच 1-1 गोल से हराया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद राणा, नितिन असवाल, सुमित पंवार, निखिल अग्रवाल, अरविंद सोनकर, दीपांकर त्रिपाठी, परविंद रावत, अभय सेमवाल, अभिषेक नौटियाल, नरेंद्र पडियार, आदि मौजूद रहे।

