केबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिन दिवस पर बांटे गए कम्बल। सैकड़ो की संख्या में उमड़े लोग।

मसूरी:- मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज टाउन हॉल परिसर में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए । बड़ी संख्या में पहुंचे महिला, बुजुर्ग और बच्चों को कंबल और मिष्ठान दिए गए। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि आज बड़ी संख्या में मातृशक्ति अपने भाई गणेश जोशी का जन्मदिन मनाने के लिए आई है। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की पूरी विधानसभा में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि 25 तारीख से लेकर 31 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है और आज सैकड़ो की संख्या में आए लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी निस्वार्थ भाव से अपनी विधानसभा में कार्य करते हैं और आज उसी का परिणाम है कि सैकड़ो की संख्या में लोग यहां पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के सतीश ढौंडियाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।