मसूरी वन प्रभाग के कुछ क्षेत्रों में गुलदार की दस्तक, प्रभागीय वन अधिकारी ने सम्भाला मोर्चा।

मसूरी:-  मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत विगत दिनों देहरादून क्षेत्र में गुलदार के हमलों के बाद मसूरी वन प्रभाग ने दो टीमें क्षेत्र में रवाना की हैं। इस अवसर पर डीएफओ वैभव कुमार ने वन कर्मियों को जरूरी जानकारी दी। दो सप्ताह से मसूरी वन प्रभाग रेंज में गुलदार की दस्तक से क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है ,वहीं गुलदार द्वारा एक 5 वर्षीय बालक को अपना निवाला बना दिया गया, साथ ही एक युवक पर भी हमला किया गया है ।जिसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी है।

इस संबंध में डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि विगत दो सप्ताह से देहरादून के दो क्षेत्रों में गुलदार देखे जाने की घटना प्रकाश में आयी है, वहीं दो बच्चों पर हमला भी किया गया है। इस घटना को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने पूरी तैयारी की है और दोनों क्षेत्रों में 24 वन कर्मियों की दो टीमें बनाकर रवाना की  है, जिसमें एक टीम पुरूकुल- सिंगली गांव क्षेत्र में जहां पहली घटना हुई थी वहां रवाना कीगई है,जो चौबीसों घंटे मानिटरिंग करेगी और दूसरी टीम आईटी पार्क सहत्रधारा रोड पर तैनात की गई  है ,जहां पर दूसरी घटना घटी थी। उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुभार्ग्य पूर्ण है कि कुछ लोग इस घटना को फर्जी पुरानी वीडियों दिखाकर लोगों में भय फैलाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

इस मौके पर प्रकृति प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता रेनू पॉल ने कहा कि शहरी क्षेत्र बढ जाने और वन्यजंतु के क्षेत्र में मानव का दखल होने से गुलदार शहरों में आ जाते हैे, वहीं इन दिनों ब्रीडिंग सीजन होता है जिस कारण ये शहरी क्षेत्रों में आ जाते हैं, शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैरिंग कैपेसिटी से अधिक निर्माण हो गये है उनके बफर ऐरिया को भी नहीं छोड़ा जा रहा है यहीं कारण है कि वन्यजंतु मानव संघर्ष बढ रहा है इसमें हाथी और गुलदार बडे जानवर हैं।