मसूरी:- विगत रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह मिट्टी और मालवा आने से आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही है वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
पेंड गिरने से रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब पेड़ गिरा उस समय मसूरी देहराूदन रोड़ पर चलने वाली रोडवेज की बस जा रही थी जो बालबाल बची वरना बडा हादसा हो सकता था, पेड का टहना बस के पिछले हिस्से से पर गिरा लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गये बस पर मामूली खरोंच आयी। पेड गिरने पर स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड को काट कर हटाया तब जाकर मार्ग को यातायात के लिए खुल सका । रोड बंद होने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

