मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं व शिक्षकों ने आइटीबीपी में सैन्य प्रशिक्षण लिया।

मसूरी:- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 118  छात्राओं और 8 शिक्षको ने  भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के सैन्य प्रशिक्षण के लिए अकादमी में भ्रमण किया। इस प्रशिक्षण में छात्राओं ने पर्वतारोहण, सैन्य हथियारों का उपयोग करना, और सैन्य अभियानों की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने प्रशिक्षण का लाभ लिया व सैन्य जीवन के प्रति उत्साह का प्रदर्शन कर अनुभव प्राप्त किया।
छात्राओ ने प्रशिक्षण के दौरान अद्वितीय सैन्य तकनीकों और वैज्ञानिक अध्ययन का सशक्त अनुभव किया व प्रदर्शन में प्रतिभाग किया। जिसके कारण छाात्राओं को संकल्पना, साहस, और समर्थता की भावना का आभास हुआ कि सैन्य जीवन में किन प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छाात्राओं ने रोमांचक अनुभवों व आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के गुर सीखें जो छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहा। क्योंकि छात्राओं  को समुदाय और देश के लिए सेवा करने की भावना को स्थायी किया जाता है। इस प्रशिक्षण में प्राप्त की गई जानकारी और योग्यता ने छात्राओं को सैन्य प्रणालियों और विशेषज्ञता के क्षेत्र में निपुण बनाया। छात्राओं के लिए ऐसे सैन्य प्रशिक्षण का विशेष महत्व है जो उन्हें न केवल शैक्षिक बल्कि नैतिक मूल्यों और देश भक्ति की भावना भी प्रदान करता है व इस प्रकार की गतिविधियों में छत्राएं सैन्य सम्बंधित जानकारी से ओत-प्रोत होती है और भविष्य के लिए तैयार होती है। इस भ्रमण का आयोजन मसूरी इंटर नेश्नल स्कूल की प्राधानाचार्या मीता शर्मा और आई.टी.बी.पी के आपसी ताल मेल के कारण सम्भव हो सका जिसके लिये विद्यालय की प्राधानाचार्या मीता शर्मा ने आई.टी.बी.पी के अधिकारियों का धन्यावाद किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम सयोंजक स्कूल के अध्यापक वरूण रावत और विद्यलय के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।