मसूरी। एसडीएम के निर्देश पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने विभिन्न अंग्रेजी स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं व शिक्षकों को मतदान करने की शपथ दिलवायी व आहवान किया कि सभी मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग करें।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरू नानक फिफ्त सेंटेनरी स्कूल, बालक विंसेटहिल व बालिका संग्रीला, सीजेएम वेवरली, सेंट लॉरेंस स्कूल, व मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में जाकर छात्रों व शिक्षकों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हर एक नागरिक को अपने मतों का प्रयोग कर अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मत देना जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलायी व आहवान किया कि सभी मतदान करें व अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर नागेंद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, राजेश शर्मा, सलीम अहमद सहित प्रशासन व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे ।

