भारत तिब्बत पुलिस बल की मुख्य धारा हिमवीरो में 53 युवा अधिकारी हुए शामिल।

मसूरी:- भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में 25 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 52 चिकित्सा अधिकारी और 1 उप सेनानी जैग अधिकारी बल की मुख्य धारा हिमवीरों में भव्य दीक्षांत परेड व शपथ के साथ शामिल हो गये। बल में शामिल अधिकारियों को कठोर एवं लम्बे प्रशिक्षण के दौरान युद्धकौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। पासआउट होने वाले इन अधिकारियों में 54वे जीओज कंबेटाजेशन कोर्स के प्रशिक्षणार्थी शामिल थे। पासिंग आउट परेड का मुख्य अतिथि महानिदेशक आईटीबीपी राहुल रसगोत्रा ने निरीक्षण किया व अधिकारियों ने देश व बल के निशान के साथ शपथ दिलाई । इसके बाद बल के ब्रास बैंड की धुन पर भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व मेडिकल ऑफिसर ताविशी कोयार ने किया। पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि आईपीएस महानिदेशक आईटीबीपी राहुल रसगोत्रा ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई देते हुए इस बल में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हांेने कहा कि हर किसी को वर्दी पहनने का अवसर नहीं मिलता, यह गर्व की बात है कि आपको यह अवसर मिला। इसलिए समाज की अपेक्षा रहती है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन देश हित को प्राथमिकता में रख कार्य करें व जो प्रशिक्षण लिया उसे जीवन में उतार कर चुनौतियों का सामना नेतृत्व क्षमता के साथ धेर्य, साहस व दृढता से करें व देश तथा बल का नाम रौशन करें। मुख्य अतिथि ने नव नियुक्त अधिकारियों का आहवान करते हुए कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। बल को आप लोगों से बहुत अपेक्षाएहै, इसलिए बल की परम्पराओं को आगे बढातें हुए बल का नाम रोशन करें। प्रशिक्षण से मिली सीख से हर चुनौतियों का सामना कर सकेगें। युवा अधिकारी के नाते बल की पुरानी परम्पराओं के निर्वहन के साथ साथ बल में नये विचारों का भी समावेश करें, ताकि बल में बहुत सारे अवसर आपका इंतजार कर रहे है। उन्होंने बल में शामिल अधिकारियों के अभिभावकों का भी स्वागत किया व कहाकि उन्होंने अपने बच्चों को देश सेवा के लिए समर्पित किया है। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाते हुए मुख्य अतिथि ने  बल की ईअमोघ पत्रिका का विमोचन किया। इससे पूर्व पूर्व अकादमी के निर्देशक व आईजी पीस डंगवाल ने मुख्य अतिथि सहित अधिकारियों व अभिभावकों का स्वागत किया हुआ कहा कि यह नव सैन्य अधिकारियों व उनके परिजनों के लिए अविश्रणीय दिन है। उन्होंने कहा की इन अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान बदलते परिवेश में ढालने का प्रयास किया गया है, वही नेतृत्व क्षमता, धैर्य,दृढ़ इच्छा शक्ति , साहस, सहनशीलता आदि को विकसित किया गया,  जिससे वे हर चुनौती का सामना पूरी दक्षता से कर सके। अंत में डीआईजी उपनिदेशक राजेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गोरी रस गोत्र, आईजी संजय गुन्जयाल, डीआईजी व उपनिदेशक अकादमी अजय पाल सिंह, सेनानी प्रशासन शोभन सिंह राणा, सेनानी प्रशिक्षण जीजु एस, पूर्व डीआईजी एसपी चमोली, सेनानी अजय निर्मलकर, सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अम्लानाथन सहित अधिकारी , कर्मचारी  व भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।