पर्यटन नगरी में 7 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथ शोभा यात्रा

मसूरी:-  पर्यटन नगरी में आगामी 7 जुलाई को मधुबन आश्रम मुनि की रेती ऋषिकेश की श्री राधा गोविंद जी सेवा समिति की ओर से तीसरी बार भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जायेगी जो श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से 11 बजे शुरू होकर गांधी चौक पर संपन्न होगी।
मधुबन आश्रम श्रषिकेश श्री राधा गोविंदजी सेवा समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया गया कि तीसरी बार भव्य जगन्नाथ रथ शोभा यात्रा 11 बजे प्रातः श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होगी जो लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलड़ी बाजार, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चौक किताबघर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में समाप्त होगी। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं व भगवान जगन्नाथ का रथ खींच कर पुण्य का लाभ कमाते हैं।