जरूरतमंद लोगों को कंबल और वस्त्र वितरण किए

मसूरी :-    मसूरी ब्यापार संघ द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल और वस्त्र वितरित किए गए हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इसका लाभ मिला कड़ाके की सर्दी में लोगों को कंबल और वस्त्र मिलने से काफी राहत मिली है और गरीब जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि निशुल्क कपड़ा वितरण कार्यक्रम मसूरी व्यापार मंडल द्वारा बेहतर पहल है और इस समय शीतकालीन समय है और ऐसे में लोगों को इससे बहुत राहत मिली है उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए आगे आना चाहिए
इस अवसर पर मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा निशुल्क कंबल और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था की गई जिसमें हजारों की संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे हैं और सभी को संस्था द्वारा सामान वितरित किया गया है उन्होंने कहा कि आज शहर के हर क्षेत्र से जरूरतमंद लोग यहां आए हैं और संस्था द्वारा आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेगें। इस अवसर पर व्यापार संघ महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल,सतीश जुनेजा, राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे . ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *