अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज का स्थापना दिवस, संकल्प दिवस के रूप में मनाया ।

मसूरी :-मसूरी नगर पालिका सभागार में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज का 44 वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया गया।

इस मौके पर अनुज गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी ने बाताया की हम लोग लगातार निर्बल और पिछड़े वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि सुमित चंदेल राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि संगठन की स्थापना 1979 में गरीब ,असहाय निर्बल लोगों की आवाज ऊपर तक पहुंचाने और न्याय के लिए आवाज बुलंद करने के लिए की गई थी और आज तक संगठन किसी कार्य को आगे बढ़ा रहा है।
पूर्व राज्यमंत्री एवं संगठन के संरक्षक सुशील राठी ने कहा कि 44 सालों से संगठन बहुत मजबूती से कार्य कर रहा है और प्रदेश ही नहीं देश में भी संगठन मजबूती के साथ समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों की आवाज उठाता रहता है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि संगठन को स्थापित करने का असल उद्देश्य समाज के निर्बल, कुचले हुए लोगों की आवाज को सरकार तक ले जाना और समाधान कराना है। इस अवसर पर माधुरी टम्टा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।