मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित की ।

मसूरी :-मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई के नेतृत्व में आज मकर संक्रांति के अवसर पर इंद्रमणि बडोनी चौक पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है और इस दिन हर घर में खिचड़ी बनाई जाती है और आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है । जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी खिचड़ी वितरित की जा रही है उन्होंने कहा कि इस पर्व का अपना विशेष महत्व है, हिंदू धर्म में इसे विशेष रूप से मनाया जाता है।