मसूरी।:-लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक क्षेत्र में विगत कई दिनों से एक लंगूर आतंक का प्रयाय बना था जो राह चलते लोगो को अचानक आकर धक्का मार कर घायल कर रहा था। जिस पर अकादमी के अधिकारियों ने मसूरी वन प्रभाग को सूचित किया जिस पर वन विभाग की टीम मालसी डियर पार्क के पशु चिकित्सक डा. प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में लबासना कई व कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ पर मौजूद लंगूर को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया। आतंक का प्रयाय बन चुके लंगूर के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लंगूर पकड़ने वाली टीम में मसूरी रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, डिप्टी रेंजर जगजीवन लाल, बिशन, मुलायम सिंह, जयवीर सिंह, नवीन, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।