मसूरी:- प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी आकर लंढौर बाजार में भाजपा के सदस्य बनाने का अभियान का शुभारंभ किया व कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
मंत्री गणेश जोशी ने लंढौर बाजार में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया व बाजार के व्यापारियों व राह चलते लोगों को मोबाइल एप के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है व इसका सदस्य बनना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है व उनकी बातों को सुना जाता है व समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, शानू वर्मा, मीरा सकलानी आदि भी मौजूद रहे.

