एकमार्गीय यातायात के माध्यम से व्यवस्था सुचारू की जाये-रजत अग्रवाल

मसूरी- एकमार्गीय यातायात के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी मसूरी को ज्ञापन दिया । जिसमें आगामी पर्यटक सीजन को देखते हुए शहर में एकमार्गीय यातायात के सम्बन्ध में सुझाव दिये गये, जिसमें मसूरी लंढोर बाजार से चार दुकान, टिहरी बाईपास, गुरुद्वारा चौक से साउथ रोड, लंढोर बाजार – बडा मोड़। पिक्चर पैलेस-लंढोर बाजार ,जैन धर्मशाला हिमालय क्लब पिक्चर पैलेस । कैमल बैक रोड़ से कुलड़ी बाजार, रियाल्टो सिनेमा से झुलाघर, गांधी चौक से जीरो प्वाइंट, जीरो प्वाइंट से काला स्कूल गांधी चौक आदि मार्गो पर एकमार्गीय यातायात व्यवस्था सुचारू करने का आग्रह किया गया है । जिसकी प्रतिलिपि सीओ मसूरी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी को भी दी गई है।  प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के महासचिव जगजीत कुकरेजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *