मसूरी:- भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी शाखा ने एक समारोह में वरिष्ठ अभिकर्ता नरेंद्र साहनी को वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रथम प्रीमियर के आधार पर प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया ।
भारतीय जीवन बीमा मसूरी शाखा कार्यालय में आयोजित समारोह में शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता नरेंद्र साहनी को भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी शाखा के प्रबंधक समर्थ अग्रवाल ने बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। मालूम हो कि गत वर्ष भी साहनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी, वहीं वह लगातार समय समय पर भारतीय जीवन बीमा में नव व्यवसाय के लिए कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। एक वित्तीय वर्ष में एक करोड़ से अधिक का प्रथम प्रीमियम जमा करने का कीर्तिमान भी नरेंद्र साहनी के नाम है। इस मौके पर नरेंद्र साहनी ने इस उपलब्धि का श्रेय मसूरी के पॉलिसी धारकों व विभाग के अधिकारियों व स्टाफ को दिया है।

