माल रोड के सुधारीकरण का कार्य हुआ शुरू।

मसूरी :-लोक निर्माण विभाग द्वारा माल रोड के सौंदर्य करण को लेकर किये जा रहे कार्य बरसात के कारण बंद कर दिया गया था, जिसके बाद बरसात रुकने के बाद माल रोड के सुधारीकरण का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है । जिसको लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई ,जिसमें निर्णय लिया गया कि माल रोड के सुधारीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर सभी विभागों को उप जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है साथ ही आपस में तालमेल बनाकर कार्य करने की बात कही गई है । इसके बाद उप जिलाधिकारी द्वारा माल रोड का निरीक्षण किया गया और जिन स्थानों पर कार्य पूरा नहीं किया गया है उसे जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने कहा कि माल रोड के सुधारीकरण के कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गई है जिसमें सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तय समय पर माल रोड का कार्य पूरा कर लिया जाए। साथ ही पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी चौक पर कांबलिंग का कार्य पूरा कर दिया जाए।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अक्टूबर माह तक माल रोड का सुधारीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा साथ ही जल संस्थान और अन्य विभागों से अपने सभी कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, सतीश ढोंडियाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *