मसूरी:- मसूरी से मात्र 27 किमी दूर अगलाड़ नदी में पारंपरिक मौण का मेला 29 जून को आयोजित किया जायेगा। यह मेला मछलियों के मारने का अनोखा मेला है, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण अगलाड़ नदी में प्राकृतिक जड़ीबूटी से बने पाउडर को नदी में डालते है और मछलियां मारते हैं। यह मेला पौराणिक है जो कि टिहरी रियासत के समय से आयोजित किया जाता है। इस बार मौण डालने की बारी जौनपुर विकास खंड के लालूर पटटी की है। जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मौण लेकर ग्रामीण अगलाड़ नदी में जाते हैं व मौण कोट पर जाकर वहां टिमरू का पाउडर नदी में डालने के साथ ही हजारों लोग मछलियों को पकड़ने नदी में जाते हैं इस मेले की प्रतीक्षा पूरे वर्ष से की जाती है।

