मसूरी:-एमपीजी कालेज में मतदान जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आहवान किया गया कि सभी अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। इस मौके पर मतदान के लिए शपथ भी दिलायी गई।
एमपीजी के बुरांस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एमपीजी कालेज के प्रधानाचार्य प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि आजादी के पचहत्तर वर्ष बाद भी लोग मतदान करने नहीं आते जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैै। उन्होंने कहा कि किसी को भी मत दें लेकिन मतदान करने जरूर जायं क्यों कि आपके मत से ही विधानसभा व लोक सभा में प्रतिनिधि पहुचते है और वह देश के हित में कानून का निर्माण करते है। उनहोंने आहवान किया कि सभी कर्मचारी हो या छात्र मतदान करने जरूर जायें। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलायी व कहा कि सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें व अपने आसपास के लोंगो रिश्तेदारों को भी कहे कि मतदान करे तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। इस मौके पर डा. रमेशपाल चौहान, लीपिका कंबोज, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, डा.शिप्रा खान, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही आदि मौजूद रहे।