मसूरी:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित गांधी चौक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए द्वारा स्वीकृत रू.266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
गांधी चौक पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधानसभा वासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को योजना को ससमय पूर्ण करने और निर्माण कार्यों की दौरान इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देशित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के नारे के साथ और सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास नारे के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा यही कारण है, कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रणी हो इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर उन्होंने आगामी लोक सभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का आहवान किया व कहा कि इस बार चार सौ पार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में टिहरी से महारानी माला राज्य लक्ष्मी को रिकार्ड मतों से जितायें। इससे पूर्व सभा को व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी संबोधित किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत से सभी का आभार व्यक्त किया।

