जांच के लिए तैयार हैं- अनुज गुप्ता

मसूरी:- शहरी विकास निदेशालय द्वारा नगर पालिका के दस्तावेजों को खंगालने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है ।जिसमें नगर पालिका  परिषद मसूरी में अनियमितताओं की बात की गई है जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सभी आरोपों का खंडन करते हुए नगर पालिका परिषद मसूरी में हो रहे विकास कार्यों को लेकर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है और हर जांच के लिए तैयार रहने की बात की है।

पत्रकारों से बात करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों से परेशान होकर कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते इस प्रकार की कार्यवाही की जा रही है उन्होंने कहा कि नोटिस आने के बाद हर तथ्य के साथ उसका जवाब दिया जाएगा और यदि उन पर दबाव बनाया गया तो मजबूरन उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *