मसूरी–नगर पालिका परिषद मसूरी लगातार गिरासू भवनों को तोड़ने की कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में नगर पालिका ने पूर्व के गांधी शताब्दी अस्पताल जिसमें वर्तमान में ईएसआई का अस्पताल चल रहा है उसे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की ।
इस संबध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि मसूरी में 17 गिरासू भव चिन्हित किए गये थे जिसमें से दस भवनों पर कार्रवाई की जा चुकी है जिसमें से छह संपति स्वामियों ने खुद अपने भवन तोड़े बाकी नगर पालिका ने तोड़ दिए है ,वहीं तीन भवनों पर कोर्ट के स्टे आये है जिसे विधिक राय के लिए डीजीसी को भेज दिया है उनकी राय आने के बाद उन पर कार्रवाई की जायेगी। उन्हानें कहा कि जब तक सभी भवनों पर कार्रवाई नहीं हुई तब तक अभियान जारी रहेगा। वहीं जो संपत्ति नगर पालिका तोड़ेगी उसका हर्जा खर्चा संपत्ति स्वामी से वसूला जायेगा। उन्होंने कहा कि गिरासू भवन स्वामियों को पूर्व के नोटिस में भी लिखा गया है कि संपत्ति स्वामी खुद अपना गिरासू भवन तोड़े वरना नगर पालिका तोड़ेगी व उसका खर्चा संपत्ति स्वामी से लिया जायेगा। अभी तक छह भवन स्वामियों ने अपने भवन तोड़ दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मसूरी की भौगोलिक परिस्थिति विकट होने के कारण हर जगह जेसीबी नहीं जा पा रही है ऐसे में मजदूर लगाकर भवनों को तोड़ा जा रहा है जिसमें समय लग रहा है।

