मसूरी:-नाग पंचमी के अवसर पर क्यारकुली ग्राम सभा कार्ट मैकंजी रोड स्थित नाग देवता मंदिर में मेले का आयोजन किया गया इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नाग देवता के दर्शन किए, नाग के जोड़े चढाये, दूध व दही, घी आदि से अभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मसूरी देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी समापन किया गया व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में बाजार भी लगाया गया जहां ग्रामीणों ने खरीददारी की।

