मसूरी- गोल्डन लायंस क्लब मसूरी की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का त्योहार कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर सभी महिलाएं ने श्रृंगार के साथ सज धज कर कार्यक्रम में भाग लिया तथा एक दूसरे को तीज की बधाई दी व पतियों के दीर्घायु की कामना की । महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया ,कार्यक्रम में तंबोला भी खेला गया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 60 वर्ष से कम आयु में पूजा गोयल तीज क्वीन चुनी गई, रमनजीत कौर 60 वर्ष से ऊपर की आयु में तीज क्वीन चुनी गई, स्टाइलिस्ट तीज क्वीन का खिताब निशा गुप्ता के नाम रहा। ग्लोरियस तीज क्वीन सरिता गोयल तथा चार्मिंग तीज क्वीन अभिलाषा गुप्ता को चुना गया। जीती हुई सभी महिलाओं को मुकुट पहनकर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष कविता गोयल ने किया। अध्यक्ष कविता गोयल , सचिन पुनीता अग्रवाल, अर्चना गोयल, सुनीता गोयल, कविता अग्रवाल, अलका अग्रवाल , नीलम गोयल, शशि अरोड़ा, कुमुद गोयल सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

