एनएच 707 ए भूस्खलन होने से तीन घंटे बंद रहा, दो जेसीबी लगाकर रोड खोली गई।

मसूरी:-एनएच 707 ए कफलानी के समीप भारी भूस्खलन होने से रोड सुबह बंद हो गयी जिस कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची वहीं एनएच के अधिकारियों ने मौके पर दो जेसीबी भेजी व तीन घंटे बाद मार्ग खोला गया। लगातार भूस्खलन होने से रोड खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।


मसूरी से टिहरी जाने वाले एनएच 707ए,  किमी 178 कफलानी व मसराना के बीच भूस्खलन होने के कारण पूरी तरह बंद हो गया। पहाड़ से बोल्डर व मलवा भारी मात्रा में आने पर दो जेसीबी लगानी पड़ी। उसके बाद भी तीन घंटे से अधिक का समय रोड़ खोलने में लग गया। मौके पर मौजूद अवर अभियंता ललित चौहान ने बताया कि पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलवा आ रखा था व जेसै ही जेसीबी लगायी गई,  पहाड़ी से लगातार मलवा व पत्थर आते रहे जिस कारण रोड खोलनेे मे परेशानी हुई ।उन्होंने बताया कि लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने से जेसीबी का फ्रट शीशा टूट गया व आपरेटर को भी हल्की चोट लगी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रोड खोली जा सकी व उसके बाद यातायात सुचारू हो गया। मालूम हो कि टिहरी, उत्तरकाशी व जौनपुर क्षेत्र में जाने वाला यह एकमात्र मार्ग होेने से इस रोड पर वाहनों का दबाव रहता है व रोड टूटने के कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। एनएच 707ए के सहायक अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि रोड सुबह दस बजे खोल दिया गया था व यातायात सुचारू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि रोड शीघ्र खोलने के लिए दो जेसीबी दोनों ओर से लगा दी गई थी ताकि लोगों को परेशानी न हो व रोड खुल जाय।