गणेश चतुर्थी पर स्वयंभू गणेश मदिर में पूजा अर्चना की गई व भंडारे का आयोजन किया गया।

मसूरी:-  कैमल बैक रोड स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पार्क के समीप गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्वयंभू गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की गई व उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
कैमल बैक रोड हेमवती नंदन बहुगुणा पार्क के समीप पहाड़ी पर कुदरती गणेश भगवान की प्रतिमा बनी है जिस पर स्थानीय लोगों ने यहां पर मंदिर बनाया व तब से लगातार यहां पर गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है व भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि उनका निवास पास में है, जब उनके बच्चे स्कूल जाते थे तो वह यहां पर रूके रहते थे जब हम कहते थे कि स्कूल जाओ देर हो जायेगी तो उन्होंने बताया कि यहां पर गणेश भगवान है।

उनके कहने के बाद वहां गये तो देखा कि पहाड़ी पर गणेश भगवान की प्राकृतिक रूप से गणेश भगवान की आकृति बनी है। इसके बारे में जब आस पास के लोगों को बताया तो कमला कैसल वालों ने यहां पर छोटा सा मंदिर बनाया व पूजा अर्चना शुरू कर दी। इसके बाद इसी क्षेत्र में रहने वाले देश के उद्योग पतियों, बिरला, मोदी, डालमिया भी यहां आये व विधिवत पूजा शुरू हो गई। वहीं उन्होंने बताया कि 2016 से यहां पर हमारा परिवार हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर भंडारे का आयोजन करता है। इसे स्वंभू गणेेश जी नाम दिया गया है। इस अवसर पर लीला कंडारी, राजेश्वरी नेगी, एस मूर्ति, मुरारी लाल सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे व भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।