लंढौ़र बाजार भू धंसाव का संयुक्त निरीक्षण किया गया, एक सप्ताह में रिपोर्ट आयेगी।


मसूरी। लंढौर बाजार के भू धंसाव को देखने ज्योलिजिकल विभाग की टीम के साथ एसडीएम मसूरी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, नायब उपेंद्र पंवार व अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया, जिन घरों में दरारें पड़ी है उन्हें देखा वहीं स्थानीय नागरिकों से भी वार्ता की गयी व सुझाव लिए गये।  
निरीक्षण के बाद एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि शासन द्वारा गठित यूएलएलएमसी की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व कहा कि जांच समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी, जिसमें शार्ट टाईम ट्रीटमेंट के तहत रिपोर्ट के मिलते ही शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जायेगा व जो दीर्घ कालीन ट्रीटमेंट योजना है उसके आधार पर आगे कार्य किया जायेगा। उन्होंने अवगत कराया कि एक सीलिंग की है व इसमें भी जो सुझाव मिले उसके तहत आपदा अधिनियम के अंतर्गत भवन को गिराने का कार्य किया जायेगा व एक कमरे में एक परिवार रह रहा है उसे शीघ्र मकान खाली कराया जायेगा ताकि जान माल का नुकसान न हो। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पिछली बार भी रूडकी के वैज्ञानिकों की टीम आयी थी उसकी रिपोर्ट कहां गयी पता नहीं लेकिन उसके बाद एक कमेटी का गठन की बात की व एसडीएम ने जिलाधिकारी से वार्ता की व एक जांच टीम गठित की गयी जिसने संयुक्त सर्वेक्षण किया व टीम ने कहाकि यह कोई खतरनाक स्थिति नहीं है इसके बावजूद एक सप्ताह में रिपोर्ट आ जायेगी व उसके बाद तत्काल कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान अमित कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, नायब उपेंद्र राणा, सभासद गीता कुमाई, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व ज्योलॉजिकिल की टीम के सदस्य मौजूद रहे।