अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यकारों की सूची में नीता बिष्ट के नाम को चयन किया गया।

मसूरी।:- मसूरी से सटे टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर की छात्रा नीता बिष्ट की रचित कविताओं ने उन्हें साहित्यकारों की श्रेणी में ही खड़ा नहीं किया बल्कि उनके नाम का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यकारों की सूची में चयन हो गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जौनपुर विकासखंड में खुशी की लहर छा गई है।
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व वर्तमान में भूतपूर्व छात्र संघ परिषद की कोषाध्यक्ष नीता बिष्ट का कविता लेखन में खास रूचि है उनकी लिखी कविताओं की सराहना हर साहित्यप्रेमी कर रहा है वहीं कविताएं हिंदी बोल इंडिया कलमकार पोर्टल में प्रकाशित हो चुकी है। हाल ही में उनकी कविता राम मंदिर जो की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में नव उदय हिंदी मासिक पत्रिका में प्रकाशित की गई जो कि चुनिंदा लोगों की ही कविता को चयन किया जाता है और नव उदय हिंदी मासिक पत्रिका के द्वारा जनवरी माह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यकारों की सूची में नीता बिष्ट के नाम को चयन किया गया वहीं उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। हिंदी साहित्य में नीता बिष्ट को नीता बिष्ट जौनपुरी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने नव उदय हिंदी मासिक पत्रिका का कविता प्रकाशन पर आभार व्यक्त किया।