मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी के सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं अधिशासी अधिकारी स्वास्थ्य राजेश डोबरियाल की अध्यक्षता में 12 देशो से आये प्रशासनिक अधिकारियों के उच्चस्तरीय बहु-देशीय सिविल सेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आए हुए प्रतिनिधियों को नगर पालिका की कार्यप्रणाली व जनहित के कार्याे की विस्तृत जानकारी दी गई।
पालिका सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विदेशी लोक सेवकों को बताया गया कि नगर पालिका किस प्रकार शहर की व्यवस्थाओं का संचालन करती है तथा अध्यक्ष और सभी 13 वार्ड सभासद आपसी समन्वय से मसूरी के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कार्य करते हैं। इस बैठक का उद्देश्य नगर निकाय की जिम्मेदारियों और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रतिनिधियों को अवगत कराना रहा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी की ओर से 12 देशों से आए सिविल सेवकों एवं टीम लीडर्स का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक के सफलता पूर्वक समापन के उपरांत एसनसीजीजी की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं इस अवसर पर अध्यक्ष मीरा सकलानी ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं का परिचय देते हुए सभी 12 देशों के टीम लीडर्स को पहाड़ी टोपी एवं देवदार से जुड़े पारंपरिक अंगवस्त्र उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी अतिथियों के आगमन को मसूरी के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके प्रति धन्यवाद प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व एसोसिएट प्रोफेसर एवं कोर्स कोआर्डिनेटर व प्रोग्राम असिस्टेंट संदय दत्त पंत के किया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से इक्वाडोर के सब सेकेटरी ऑफ रेगुलेरटी डेवलपमेंट ए सेबेस्टियन सालाजार निकोल्स, पेरू से एचआर मैनेजर मैनुअल एलियास अवीला मेंडोजा, एवं डिप्टी मैनेजर फेलिप अरमांडो ओजेडा पकोरा, वोत्सवाना की चीफ एडमिनिस्टेªशन ऑफिसर रेसेगो कगोलागानो कोवा, तथा श्रीलंका की टाउन प्लानर्स सकिला प्रियदर्शनी एंव सदाली, संगीता सहित कई अन्य देशों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल में पेरू के 15, कक्वाडोर के 2, वोत्सवाना के 1, फिलिस्तीन के 3, श्रीलंका के 2, गाम्बिया के 1, नाइजीरिया के 3, लेबनान के 1, केन्या के 1, कंबोडिया के 3, कैमरून के 1, फिलीपंींस के एक प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित अधिशासी अधिकारी द्वितीय रजनीश डोबरियाल, लेखाकार दीपक गौड, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट, प्रधान लिपिक विजेंद्र नेगी सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

