मसूरी :-पहाड़ी आभूषण स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसकी लगातार मांग बढ़ती जा रही है, सोने और चांदी के आभूषण जिसमें पहाड़ी नथ, गुलाबंद, हंसुली, धगुली ,कमरबंद महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है । जिसे लेकर स्वर्ण कारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मसूरी स्थित सोने चांदी के आभूषणों के लिए प्रसिद्ध लंढोर बाजार में पंवार ज्वेलर्स द्वारा ऐसे आभूषणों के लिए बने शोरूम का उद्घाटन किया गया जिसमें पहाड़ी आभूषणों को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर ज्वेलरी शॉप के संचालक उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनके द्वारा विशेष रूप से पहाड़ी आभूषणों का निर्माण किया जाता है जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है और देश-विदेश से लोग यहां आकर पहाड़ी आभूषण खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पिछले 70 वर्षों से पहाड़ी आभूषण बनाए जा रहे हैं जोकि लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं साथ ही उनके द्वारा बनाए गए आभूषण हॉलमार्क के होते हैं और शुद्धता की गारंटी दी जाती है।


I appreciate the positive energy you bring to your posts.
Your perspective on this topic is so valuable.
I’m genuinely inspired — thank you so much!