वार्ड नंबर 6 प्रत्याशी परविंदर कौर ने किया शक्ति प्रदर्शन।

मसूरी:-चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों का शक्तिप्रदर्शन जोरो पर है। प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए वादों की झड़ी लगा रहे हैं । रैली जुलूस निकालकर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाह रहे हैं, इसी कड़ी में प्रदर्शन के अंतिम दिन वार्ड नंबर 6 से भाग्य आजमा रही परविंदर कौर कुकरेजा ने भी भारी भीड़ केसाथ शक्ति प्रदर्शन किया। जुलूस पिक्चर पैलेस से शुरू होकर वार्ड नंबर 6 के सभी क्षेत्रों से होते हुए किंग्रेग पर समाप्त हुआ। जोरदार नारेबाजी कर क्षेत्र वासियों से अपने पक्षमे वोट करने की अपील कर रहे थे,

मसूरी टडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा समर्थित प्रत्याशी परविंदर कौर अपनी जीतके प्रति पूरी तरीके से आस्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि जनता का पूरा समर्थन उनको मिल रहा है, वार्ड की समस्याओं का निदान किया जायेगा इस अवसर पर रजत अग्रवाल भारी संख्यामे समर्थक मौजूद रहे।