मसूरी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून ने स्ट्रीट क्राइम स्थलों को चिन्हित एवं आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देश के बाद एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया व न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने सभी उप निरीक्षकों व पुलिस कर्मियों को निर्देश से अवगत कराया। जिस पर कोतवाली पुलिस की टीम को थाना क्षेत्र के दूधली घड़ी में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसके पास से अवैध असला बरामद हुआ। अभियुक्त को धारा 25/3 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार’ किया गया। व उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का नाम नरेश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम पाली पोस्ट यमुना पुल थाना केम्पटी टिहरी गढ़वाल जिसकी उम्र 30 वर्ष है। उसके पास से एक बंदूक व 30 परफयूशन कैप, दो छोटी डिब्बियों के अंदर गन पाउडर व शीशा ग्राफट बरामद किए गये। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है। पुलिस टीम में एसआईटी उप निरीक्षक कुलदीप पंत, एसआईटी उप निरीक्षक अमित मंमगाई, कांस्टेबल पवन कुमार, महिला कांस्टेबल पुष्पा बोरा, शामिल रहे।

