मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं का किया गया समाधान।

मसूरी:- मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया व उसके समाधान का प्रयास किया गया। वहीं व्यापारियों को अनेक जरूरी जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक धनप्रकाश अग्रवाल ने की।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित मसूरी  ट्रेडर्स एडं वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। आम सभा में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया व उसके समाधान का प्रयास किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने आम सभा में आये व्यापारियों का स्वागत किया ,  एसोसिएशन   ने शहर के व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की व समाधान का प्रयास किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर ऐसोसिएशन जहां व्यापारियों के हितों की रक्षा व उनकी समस्याओं के समाधान का प्राथमिकता से करने का प्रसास करता है वहीं समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता करता है व विभिन्न पर्वो का आयोजन समाज से जुडे़ रहने का प्रयास करता है। उन्होंने इस मौके पर व्यापारियों को विभिन्न सरकारी विभागों की जानकारी दी , जिसमें पहले आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल ने दिया जिसका सदन ने समर्थन कर सहमति दी। वहीं महासचिव ने पूरे वर्ष किए गये कार्याेें का ब्योरा विस्तार से दिया। वहीं आम सभा में व्यापारियों को एमएसएसई पंजीकरण, फूड लाइसेंस, लेबर कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, होम स्टे पंजीकरण, फायर अनापत्ति, मंडी परिषद पंजीकरण, माप नाप तोल पंजीकरण, बैंक लोन, ईएसआईसी प्रोविडेंट फंड, न्यूनतम वेतन आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव जगजीत कुकरेजा ने किया। इस मौके पर धन प्रकाश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, जीके गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, चंद्र प्रकाश गोदियाल, सुरेंद्र राणा, सलीम अहमद, राजकुमार, शिव अरोड़ा अनिल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, राजेश शर्मा, जोगेंद्र कुकरेजा, सुनील पंवार, गुरूचरण चढढा सहित बड़ी संख्या मेें व्यापारी मौजूद रहे।