अस्पतााल लाये गये व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय में गत रात्रि को 108 के माध्यम से एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया, जिस पर अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली पुलिस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कोतवाली को एमएलसी प्राप्त हुई जिसमें अवगत कराया गया कि एक व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मृत अवस्था में सिविल हॉस्पिटल मसूरी लाया गया है। सूचना पर तत्काल थाना मसूरी ने चीता पुलिस लण्डौर को सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया। मौके पर जानकारी करने पर मृतक की पहचान मदन सिंह पुत्र हरीश सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी कठैत टी स्टोर, क्लॉक टावर, मसूरी के रूप में हुई। चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्यवाही की गयी व इस मौके पर मृतक के परिजन मौके पर उपस्थित रहे व  उनकी मौजूदगी में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही संपादित करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।