पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से पूछे सवाल।

मसूरी:- शहर कांग्रेस द्वारा आज पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 300 लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड के माध्यम से सवाल पूछे । जिसमें मुख्यतत्वः अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर सवाल पूछे गए हैं कि 8 माह बीतने के बाद भी कई प्रश्न अभी भी अनसुलझे है और सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति क्यों नहीं कर रही है।.साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता और उन पर लगाए गए आरोपों पर भी सरकार को जवाब देने की बात कही गई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन न तो केंद्र सरकार ना ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार इस ओर कोई ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या को 8 माह बीत चुके हैं लेकिन अब तक सीबीआई जांच की संस्तुति सरकार द्वारा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आज से लेकर प्रत्येक दिन 300 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे ,साथ ही 30 मई को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। इस अवसर पर कांग्रेस के रामप्रसाद कवि, रमेश राव, मेघ सिंह कंडारी, नागेंद्र उनियाल, महेश चंद, राजीव अग्रवाल, महिमानंद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *