सरकार तैयार, शीघ्र होंगे नगर निकाय चुनाव- प्रेम चंद्र अग्रवाल।

मसूरी:-मसूरी एक स्कूल के कार्यक्रम मेें शिरकत करने आये प्रदेश के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार तैयार है और जल्द ही नगर निकाय चुनाव संपन्न करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब सीमांकन का कार्य भी अंतिम चरण में है इसके बाद आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही चुनाव कर दिए जाएंगे, सीमांकन कराया जाना जरूरी है। प्रक्रिया शुरू कर दी है, अगर सीमांकन नहीं होगा तो आरक्षण नहीं हो सकता, आरक्षण पूरा नहीं होगा तो चुनाव नहीं हो सकता। सारी चीज़ें एक दूसरे से जुड़ी है आरक्षण पूरा होने पर चुनाव कराये जायेगे सरकार के स्तर पर प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने मसूरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कहा कि उनकी जानकारी में यह नहीं है अगर अनियमितता की कोई बात होगी तो कार्रवाई की जायेगी पूर्व में भी पता लगने पर कार्रवाई की गई थी। आवासीय कालोनी पर कहा कि पहले जमीन उपलब्ध होना समस्या है अगर जमीन मिल जाती है तो उसके बाद उसका डीपीआर बनेगा जमीन मिलने के बाद आगे कार्रवाई होगी हालांकि अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ निश्चित कार्रवाई होगी वहीं सोशल मीडिया पर भी जो ऐसे मामले आते है तत्काल कार्रवाई की जाती है।