मसूरी पब्लिक स्कूल ने प्री प्राइमरी वर्ग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।

मसूरी:-  मसूरी पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी वर्ग की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी वर्ग की छात्राओं व छात्रों ने प्रतिभाग किया।
प्री प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने खेल दिवस में जहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं खूब मौज-मस्ती और हंसी-मजाक के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न नवीन दौड़ों में भाग लिया, जिसमें नींबू और चम्मच दौड़, केकड़ा दौड़, जन्मदिन की पार्टी के लिए तैयार होना, कैंडी और केले खाना आदि। सभी में बच्चों ने उत्साह और उमंग से भाग लिया व पूरी मस्ती की। प्रत्येक छात्र छात्रा ने दौड़ में भाग लेकर गर्व का अनुभव किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और अन्य सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। प्री नर्सरी के इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों सहित अभिभावकों ने भी पूरा आनंद लिया व बच्चों का उत्साह वर्धन किया।