रेहड़ी पटरी वाले 29 अगस्त से शहीद स्थल पर समस्याओं के समाधान को लेकर धरना देंगे।

मसूरी:-रेहडी पटरी कमजोर वर्ग समिति ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शहीद स्थल पर अनिश्चित कालीन धरने को समर्थन देकर धरना स्थल पर बैठने का निर्णय लिया है।
रेहडी पटरी कमजोर वर्ग समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने एसडीएम को दिए ज्ञापन की जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी पटरी व्यापारियों ने पहले भी धरना दिया था तब एसडीएम ने धरना समाप्त करने के साथ ही कुछ दिनों में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसके बाद उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया, वहीं प्रदेश के कबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी को भी पत्र देकर अवगत कराया गया था कि मालरोड पर बैठने वाले रेहडी पटरी वाले अपने परिवार का पालन पोषण इसी से करते है। लेकिन उन्हें उठा दिया गया। उन्होंने कहा कि रेहडी पटरी कमजोर वर्ग समिति अपनी मांग को लेकर  29 अगस्त से शांति पूर्ण ढंग से कर्मिक धरना देंगे। पटरी व्यवसायियों को मालरोड से उठाने के बाद उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ गये हैं। ज्ञापन देने वालों में महासचिव संजय टम्टा, गोविंद प्रसाद नौटियाल, साजिद, रीमा माहेश्वरी, गायत्री देवी, बलबीर नेगी, गीता जोशी, राम प्रसाद वर्मा, किशोर टम्टा, सरतमा देवी, विनीता गुप्ता, शोएब सनम, कोमल देवी आदि थे।