मसूरी:- राष्ट्रीय कवि व कथा वाचक कुमार विश्वास पहाडों की रानी मसूरी आये व उन्होंने मालरोड पर घूमकर मालरोड का आनंद लिया। मालरोड पर घूमने के दौरान उन्होंने कैंब्रिज बुक डिपो भी गये व पुरानी यादें ताजा की।
मालरोड पर घूमने के दौरान पत्रकारों ने उनसे वार्ता करनी चाही लेकिन उन्होंने मना कर दिया व कहा कि वह व्यक्गित दौरे पर मसूरी घूमने आये है। वहीं कैब्रिज बुक डिपों के स्वामी सुनील ने बताया कि कुमार विश्वास पूर्व में भी मसूरी 15 साल पहले आये थे व जब वे आये थे तो तब उस दिन अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉड भी मौजूद थे। जब दुकान में कुर्सी पर बैठने को कहा तो उन्होंने कहा कि इस कुर्सी पर रस्किन बॉड बैठते हैं मैं नहीं बैठ सकता तो, दुकानदार ने कहा कि यह कुर्सी सभी प्रकाशकों लेखकों के लिए है जिसके बाद वह बैठे व अपने पुरानी यादों को ताजा किया। दुकानदार सुनील ने बताया कि उन्होंने रस्किन बॉड के स्वस्थ्य व दीर्घायु रहने की कामना की। उन्होने दुकान में रखी कमेंट बुक में भी अपने सुंदर अभिव्यक्ति लिखी।

