श्री राम  सेवा समिति ने अयोध्या में मदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन किया। 

मसूरी:श्री राम सेवा समिति मसूरी के तत्वाधान में अयोध्या में भगवान राम मंदिर बनने की वर्षगांठ पर मालरोड कुलड़ी में जय श्रीराम के नारों के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री राम सेवा समिति की ओर से मालरोड पर अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनने की पहली वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान श्री राम के जयघोष से पूरी मालरोड गुंजायमान हो गई। श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि समिति ने गतवर्ष भी भगवान श्री राम के मंदिर बनने पर भंडारे का आयोजन किया था व इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जो हर साल किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि पांच सौ साल बाद भगवान श्री राम का मंदिर बनाया गया जिससे लोगों में खासा उत्साह है। इस मौके पर बड़ी संख्या में मालरोड पर आने जाने वालों, व्यापारियों सहित पर्यटकों ने भडारे में भगवान श्री राम का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अमन सिंह, गजेंद्र सिंह, अमित वर्मा, ज्योति पुंडोरा, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, त्रिलोक राणा, बादल प्रकाश, अंकित गोयल, सचिन अग्रवाल, मनोज रेंगवाल, अमित पंवार, सहित बड़ी संख्या में लोगा मौजूद रहे।