भारतीय रेड क्रास समिति एवं सेंट जॉन एंबुलेंस हरियाणा का रिफ्रेशर शिविर का शुभारंभ, 28 जून तक चलेगा शिविर। 

मसूरी:-  भारतीय रेड क्रॉस समिति एवं सेंट जॉन एंबुलेंस हरियाणा राज्य शाखा ने यूथ हॉस्टल मसूरी के प्रांगण में रिप्रेशर कोर्स प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या का प्रशिक्षण शिविर लगाया जो 28 जून तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन वॉइस चेयरपर्सन भारतीय रेड क्रॉस समिति हरियाणा डॉक्टर सुषमा गुप्ता ने किया।
उन्होंने हरियाणा के विभिन्न 13 जिलों से आए 43 प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि  जितने भी प्रतिभागी  इस रिफ्रेशर शिविर में भाग ले कर प्राथमिक चिकित्सा और गृह परिचर्या में नए सुधारों के बारे में ज्ञान अर्जन कर रहे हैं वे इसका प्रचार प्रसार अपने अपने जिलों में जाकर करेंगें।  हरियाणा के विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आम जन को प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या में हुए सुधार के बारे में जागरूक कर मानव सेवा के कल्याण हेतु कार्य करेंगे। डॉ. सुषमा गुप्ता ने यह भी बताया कि हरियाणा में एक सीपीआर जागरूकता अभियान चलाया गया जो कि पूरे देश का इकलौता प्रदेश था, जिसमें इस तरह सीपीआर का अभियान चलाया गया। जिसमें हरियाणा प्रदेश के 66124 लोगों को सीपीआर का  प्रशिक्षण दिया गया। अंतरराष्ट्रीय विश्व मद्य निषेध दिवस के अवसर पर वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुषमा गुप्ता ने नशा मुक्ति के लिए शपथ भी दिलवाई और साथ यह कहा कि हमें अपने समाज को नशा मुक्त बनाना होगा ताकि हम एक उज्जवल देश का निर्माण कर सके। कैंप निदेशक एवं राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान ने सेंट जॉन एंबुलेंस हरियाणा के विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया व कहा कि वर्ष 2023- 24 के दौरान हरियाणा के विभिन्न स्कूलों में 20,6380 विद्यार्थियों अध्यापकों एवं अन्य स्कूलों के कर्मचारियों को बेसिक प्राथमिक सहायता का ज्ञान दिया गया  और साथी 2023-24 के दौरान 363285 व्यक्तियों को एक दिवसीय बेसिक प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया गया जो की ड्राइविंग का लाइसेंस बनवाने हेतु हरियाणा में अनिवार्य है। संजीव धीमान ने बताया कि हमें विभिन्न दुर्घटनाओं के समय जरूरतमंद लोगों की तुरंत सहायता करनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचना चाहिए  जिससे उनकी जान बचाई जा सके। उन्हाने राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर अनूप अवस्थी, सबा तरन्नुम सहित सुषमा कुमारी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संयुक्त कैंप निदेशक अनिल धीमान रिसोर्स पर्सन चंद्रपाल  एवं मास्टर ट्रेनर अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नितिन पांचाल ने सेंट जॉन एम्बुलेंस की शपथ दिलवाई और विपिन अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।