मसूरी:- आरएन भार्गव इंटर कालेज में विद्यालय छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में संजीव कुमार ने छत्तर कुमार को एक मत से पराजित कर छात्र प्रमुख का पद हासिल किया।
वहीं कक्षा प्रमुखों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें कक्षा 6 में विवेक पंवार, कक्षा 7 में कृष्ण रावत, कक्षा 8 में अंकित शर्मा, कक्षा 9 में कृष्ण, कक्षा 10 में छत्तर कुमार, कक्षा 11 में आदेश व कक्षा 12 में सोहित मेलवान कक्षा प्रमुख चुने गये। चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ शिक्षक विजय भटट, रंजना पंवार, डा. मयूख रावत, संजीव जोशी, बलबीर, शैलेंद्र बिष्ट, ने विशेष सहयोग किया। चुनाव के पश्चात प्रधानाचार्य अनुज तायल ने गोपनीयता की शपथ दिला कर पदाधिकारियों को अधिष्ठापित किया। छात्र परिषद के माध्यम से छात्रों में चुनाव प्रक्रिया की समझ पैदा करना व मतदाता के अधिकारों व कर्तव्य के बारे में जानकारी देने के साथ ही लोकतात्रिंक प्रक्रिया के प्रति छात्रों को जागरूक करना होता है।

