रोबुस्ट संस्था ने जंगलों में पौधे उगाने के लिए सीड बॉल फेंके।

मसूरी। रोबुस्ट वर्ल्ड सामाजिक संस्था ने मसूरी देहरादून मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सीड बॉल फेंकें ताकि बरसात में सीड बाल से पौधे उग सकें। संस्था ने करीब पांच हजार सीड बॉल का उपयोग किया व पेट्रोलियम युनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं के सहयोग से यह कार्य किया गया।
इस संबंध में रोबुस्ट वर्ल्ड सामाजिक संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है व इस बार पौधा रोपण, पौधा वितरण के साथ ही मसूरी देहरादून मार्ग पर जंगल में पौधे उगाने के लिए सीड बॉल का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बरसात में सीड बॉल बारिश में भीग कर पौधा बन जाते है। उन्होने बताया कि इस बार इस कार्य के सुविधा सुपर मार्केट ने सहयोग किया है व बॉल जंगलों में फेंकने में पेट्रालियम युनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं का सहयोग लिया गया है। उन्हांने यह भी बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर कई जगहों पर जंगल में सीड बॉल फेंके गये है। इस मौके पर शुभ विश्नोई सहित साक्षी, उज्जवल, शगुन, शौर्य, निशा, सोनिया, शीतल, सूरज, स्वंयंम, स्वरांजलि आदि ने सहयोग किया। फोटो कैप्शन सीड बॉल फेंकते हुए मसूरी 3 से 4
मसूरी:- रोबुस्ट वर्ल्ड सामाजिक संस्था ने मसूरी देहरादून मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सीड बॉल फेंकें ताकि बरसात में सीड बाल से पौधे उग सकें। संस्था ने करीब पांच हजार सीड बॉल का उपयोग किया व पेट्रोलियम युनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं के सहयोग से यह कार्य किया गया।
इस संबंध में रोबुस्ट वर्ल्ड सामाजिक संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है व इस बार पौधा रोपण, पौधा वितरण के साथ ही मसूरी देहरादून मार्ग पर जंगल में पौधे उगाने के लिए सीड बॉल का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बरसात में सीड बॉल बारिश में भीग कर पौधा बन जाते है। उन्होने बताया कि इस बार इस कार्य के सुविधा सुपर मार्केट ने सहयोग किया है व बॉल जंगलों में फेंकने में पेट्रालियम युनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं का सहयोग लिया गया है। उन्हांने यह भी बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर कई जगहों पर जंगल में सीड बॉल फेंके गये है। इस मौके पर शुभ विश्नोई सहित साक्षी, उज्जवल, शगुन, शौर्य, निशा, सोनिया, शीतल, सूरज, स्वंयंम, स्वरांजलि आदि ने सहयोग किया।