मसूरी:- रोटरी क्लब मसूरी ने इंटर साइंस, कला व वाणिज्य वर्ग में मसूरी टॉप करने वाली तीन छात्राओ को श्रेयस टॉपर्स अवार्ड दिया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रोटरी 308 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने छात्राओं को बधाई दी व कहा कि यह पुरस्कार उनके भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित रोटरी श्रेयस टॉपर्स अवार्ड समारोह आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष फिरोज अली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया वहीं रोटरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष एनके साहनी ने रोटरी की गतिविधियों व सामाजिक कार्यों के बारे मे अवगत कराया व कहाकि यह अंतर्राष्ट्रीय क्लब है जो विश्वभर में समाज सेवा के कार्य करता है। इस मौके पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इटर कालेज की सांइस इंटर टॉपर साक्षी राणा, वाणिज्य वर्ग की इटर टॉपर सारिका व निर्मला इंटर कालेज की कला वर्ग की टॉपर एहतेशाम को 11 हजार नकद व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपने लक्ष्य के बारे में बताया व कहा कि वह लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस मौके पर विपुल मित्तल, संजय जैन, डीके जैन, केएस बिष्ट, रजत अग्रवाल, मनमोहन कर्णवाल, शैलेंद्र कर्णवाल, नितीश मोहन अग्रवाल, नूपुर कैंतुरा, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, एसबी लाल, सहित, प्रधानाचार्य मनोज रयाल, राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

